संपादकीय

नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार।

नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार।

IMG-20260801-WA0003 नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार।नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार।

सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस की नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी बड़ी कार्रवाई।
नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार का सप्लायर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल ।।
, दिनांक 01 अगस्त 2026।

“नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नशीले इंजेक्शन की तस्करी एवं बिक्री से जुड़े एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Screenshot_2026-08-01-23-33-59-40_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817 नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार।ज्ञात हो कि दिनांक 12.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 46 नग प्रतिबंधित Buprenorphine इंजेक्शन एवं 19 नग Avil (Pheniramine) इंजेक्शन बरामद किए थे। विधि से संघर्षरत बालक के पास इन नशीले इंजेक्शनों के विक्रय अथवा भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। मौके से Buprenorphine इंजेक्शन एवं Avil इंजेक्शन (कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹ 60,000) जब्त कर बिधि के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विवेचना के दौरान पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन से यह तथ्य सामने आया कि बिधि से संघर्षरत बालक को नशीले इंजेक्शन निवास सीधी से मेडिकल स्टोर के संचालक विकास द्विवेदी के पास से लाया जाता था।
प्रकरण की गहन जांच में आरोपी विकास की संलिप्तता पाए जाने पर विकास कुमार द्विवेदी पिता रावेंद्र द्विवेदी उम्र 26 वर्ष निवासी पटेहरा खुर्द सीधी हाल मुकाम मेन मार्केट पुलिस चौकी निवाश थाना सरई जिला सिंगरौली म.प्र. के सकुनत पर पतासाजी की जा रही थी जो फ़रार चल रहा था, जिसकी लगातार पतासजी जिसे सीटी कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 01
08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार।

सिटी कोतवाली पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं सेवन को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कार्यवाही मे निरीक्षक विवेक पाटले, asi पाण्डेय, hc प्रिंस, hc सुनील, co आजाद शामिल रहे.।

राकेश सिंह की रिपोर्ट file_000000009c988208bc209c93f05e63a0 नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!