संपादकीय

खड़गवां में अटल स्मृति संगोष्ठी सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न।

खड़गवां में अटल स्मृति संगोष्ठी सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न।

IMG-20251229-WA0003 खड़गवां में अटल स्मृति संगोष्ठी सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न।खड़गवां में अटल स्मृति संगोष्ठी सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न।

एमसीबी। मनेंद्रगढ़। चिरमिरी। खड़गवा।
भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देशानुसार भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर आयोजित “अटल स्मृति संगोष्ठी सम्मेलन” मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन खड़गवां में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।IMG-20251229-WA0005 खड़गवां में अटल स्मृति संगोष्ठी सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि भारत का उत्थान, देश और देश के किसान सदैव श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की प्राथमिकता में रहे। उन्होंने बताया कि अटल स्मृति संगोष्ठियां आज पूरे देश में आयोजित की जा रही हैं, जो उनके विचारों की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाती हैं।
श्री जायसवाल ने अपने संबोधन में अखंड भारत के निर्माण में योगदान देने वाले उन महापुरुषों को भी स्मरण किया, जिनकी भूमिका के कारण आज देश विकसित भारत–2047 का स्वप्न साकार करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने उन निर्णयों पर भी प्रहार किया, जो देश को 19 माह के आपातकाल की दर्दनाक स्मृतियों की याद दिलाते हैं। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के गठन और पाक अधिकृत कश्मीर के दर्द पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया।IMG-20251229-WA0004 खड़गवां में अटल स्मृति संगोष्ठी सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाली पार्टी है और पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी बने। उन्होंने अटल जी के प्रसिद्ध कथन “अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यह कथन सत्य सिद्ध हुआ है और देश के लगभग 75 प्रतिशत राज्यों में कमल खिल चुका है, जो अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि भाजपा राम राज्य की कल्पना को साकार करने के लिए कार्य कर रही है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के सिद्धांतों और अडिग विचारधारा का उल्लेख करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि मात्र 13 माह की सरकार इसलिए गिर गई क्योंकि अटल जी किसी भी प्रकार का समझौता करने को तैयार नहीं थे। यही उनकी अटलता, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है।IMG-20251229-WA0006 खड़गवां में अटल स्मृति संगोष्ठी सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल जी एवं महापौर नगर निगम चिरमिरी रामनरेश राय जी ने भी श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखे।
सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व सदस्य, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के आदर्शों पर चलने एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

 

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 खड़गवां में अटल स्मृति संगोष्ठी सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 खड़गवां में अटल स्मृति संगोष्ठी सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!