बलवा ड्रिल अभ्यास – 18वीं बटालियन ने किया पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के नेतृत्व में ।
बलवा ड्रिल अभ्यास – 18वीं बटालियन ने किया पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के नेतृत्व में ।
बलवा ड्रिल अभ्यास – 18वीं बटालियन ने किया पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के नेतृत्व में ।
दिनांक 18 जनवरी 2026 को 18वीं बटालियन, मनेंद्रगढ़ परिसर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया, जिला एम.सी.बी. श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के कुशल मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में जिला पुलिस द्वारा बलवा ड्रिल अभ्यास का भव्य एवं प्रभावी आयोजन किया गया।
इस अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य कानून-व्यवस्था की किसी भी आपातकालीन अथवा बलवा जैसी स्थिति से त्वरित, सशक्त एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए निपटने के लिए पुलिस बल की तत्परता, दक्षता एवं व्यावहारिक क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।
👮♂️ उपस्थिति
कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से
▪️ नगर पुलिस अधीक्षक – श्रीमती दीपिका मिंज
▪️ उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) – श्रीमती तरशिला टोप्पो
▪️ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस – श्री अलेक्सियुस टोप्पो
▪️ आरआई – हेमंत टोप्पो
तथा प्रशासनिक अधिकारियों में
▪️ एसडीएम मनेंद्रगढ़ – श्री लिंगराज सिदार
▪️ तहसीलदार मनेंद्रगढ़ – श्री विनीत
▪️ तहसीलदार सुश्री श्रुति दुबे
सहित जिले के थाना प्रभारी/स्टाफ, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी एवं लगभग 200 की संख्या में जिला पुलिस बल, सीएएफ एवं होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।
🛡️ व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अभ्यास
ड्रिल के दौरान अधिकारियों एवं जवानों को
✔️ भीड़ नियंत्रण की रणनीतियाँ
✔️ बलवा फॉर्मेशन
✔️ लाठी ड्रिल व शील्ड का प्रयोग
✔️ नॉन-लीथल (गैर घातक )उपकरणों का सुरक्षित उपयोग
✔️ चेतावनी प्रक्रिया एवं नियंत्रित बल प्रयोग
का सजीव एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम, वायरलेस संचार, टीमवर्क एवं अनुशासन पर विशेष बल दिया गया।
🔥 मॉक ड्रिल के प्रमुख चरण
क्रमबद्ध रूप से निम्न बिंदुओं पर अभ्यास कराया गया—
1️⃣ वाटर कैनन द्वारा बलवाइयों को तितर-बितर करना।
2️⃣ आंसू गैस एवं तेज गैस के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करना।
3️⃣ केन (Cane) का प्रयोग।
4️⃣ लाठी चार्ज द्वारा उपद्रवियों को खदेड़ना।
5️⃣ राइफल पार्टी द्वारा नियंत्रित फायरिंग एवं
🔥 आगजनी की स्थिति में फायर फाइटर के माध्यम से आग बुझाने का अभ्यास।
इसके अतिरिक्त स्थिति का त्वरित आकलन, उपद्रवी भीड़ पर नियंत्रण, घायलों की सुरक्षित निकासी तथा क्षेत्र में सामान्य स्थिति की बहाली संबंधी कार्यवाहियों का भी सफल अभ्यास किया गया।
📋 निरीक्षण एवं डी-ब्रीफिंग
पूरे अभ्यास के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया, जिला एम.सी.बी. श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। अभ्यास के समापन पर डी-ब्रीफिंग/फीडबैक के माध्यम से ड्रिल का मूल्यांकन कर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
🔹 यह अभ्यास जिला पुलिस की तैयारी, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता का सशक्त प्रदर्शन रहा। 🔹
राकेश सिंह की रिपोर्ट