जनहित के लिए चिरमिरी पुलिस के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया ।
जनहित के लिए चिरमिरी पुलिस के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया ।
जनहित के लिए चिरमिरी पुलिस के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया ।
आपको बता दे चिरमिरी क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा बाजार दुर्गा पंडाल में यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत चिरमिरी पुलिस द्वारा जनहित में एक विशेष कदम उठाया गया है।
चिरमिरी थाना के माध्यम से विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता को बढ़ावा देना है। विशेष रूप से वाहन चालकों की आंखों की जांच पर जोर दिया गया ताकि चालकों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान हो सके। समय रहते आंखों का उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। कमजोर नजर के कारण होने वाली संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।शिविर में स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान लगभग 150 लोगों के आंखों की विस्तृत जांच की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंदों को संस्थान की ओर से निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईपपुलिस प्रशासन का संदेश
चिरमिरी थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षित यातायात के लिए चालक का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है, जिसमें आंखों की रोशनी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस शिविर के माध्यम से पुलिस ने न केवल सुरक्षा का संदेश दिया, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है।
राकेश सिंह की रिपोर्ट