मनेन्द्रगढ़ में बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए प्रारम्भकिये गये कार्यक्रमों के अनुरूप में 18वीं (विशेष भारत रक्षित) वाहिनी।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, चैनपुर, परिसर में दिनांक 28 मार्च 2026 को प्रातः समय 06:30 बजे से 08:00 बजे तक राइनों कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में व्ही क्लब मनेन्द्रगढ़ तथा बटालियन के फिटनेस एक्सपर्ट द्वारा एरोबिक्स, जुम्बा के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित होगा। राइनों कार्निवाल के लिए रंग-बिरंगी वेष-भूषा के साथ सहभागिता के लिए बच्चों, युवाओं, महिलाओं सहित जन सामान्य से सहभागिता का अनुरोध है।
उल्लेखनीय है कि 18वीं (विशेष भारत रक्षित) वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, चैनपुर, स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राइनों कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। आज आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बटानियन वारियर्स ने बटानियन चैलेंचर्स को 17 रन से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच केप्टन प्रियांश ने 49 रन बनाये एवं 02 विकेट लिये। रिले रेस (सीनियर) में रोहन, राहुल, उमेश, प्रियांशु की टीम ने प्रथम स्थान एवं हिमेश, आर्यन, रितेश, इयान की टीम ने द्वितीय स्थान तथा रिले रेस (जूनियर) में अरमान, रियान, अविनाश, आरू की टीम प्रथम स्थान एवं हर्षल, प्रतीक, अनमोल, रमन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ सीनियर गर्ल्स में प्रथम स्थान रिया पासवान, द्वितीय स्थान श्रेया यादव, जूनियर गर्ल्स में प्रथम स्थान अवर्णिका मिश्रा, द्वितीय स्थान अदिति यादव, सीनियर बॉय में प्रथम स्थान प्रियांशु, द्वितीय स्थान तन्मय, जूनियस बॉय में प्रथम स्थान कार्तिक, द्वितीय स्थान आरव रात्रे अर्जित किये। इस प्रकार अन्य कई खेलों का आयोजित किया गया है।
राकेश सिंह की रिपोर्ट