झगराखाण्ड के पुलिस ने कबाड़ियों को किया गिरफ्तार ।
झगराखाण्ड के पुलिस ने कबाड़ियों को किया गिरफ्तार ।
झगराखाण्ड के पुलिस ने कबाड़ियों को किया गिरफ्तार ।
थाना झगराखाण्ड के अप00 27/26 धारा 303 (2),3 (5) बीएनएस के आरोपीगण
1. छोटकु पिता राम प्रसाद उम्र 34 वर्ष जाति बसोर निवासी वार्ड क्र0 10 बसोरपारा लालपुर थाना मनेद्रगढ
2. विरन बसोर पिता पन्ना लाल उम्र 26 वर्ष
3. काली चरण आ० शेषमन उम्र 37 वर्ष
4. भज्जन बसोर पिता मुकेश बसोर उम्र-26 वर्ष सभी निवासी वार्ड क्र0 11 बसोरपारा लालपुर सा० थाना मनेद्रगढ
5. सरफराज खान आ० जाकिर खान उम्र 30 वर्ष सा० वार्ड क0 05 मौहारपारा थाना मनेंद्रगढ
जप्ती कबाड :- लगभग 05 क्विटल अवैध कबाड़, किमती 50000 रू, एंव पिकप वाहन क० सीजी16 ए0498
दिनांक 15.03.2026 को प्रार्थी राम नारायण मिश्रा आ० स्व० रामचरण मिश्रा उम्र 46 वर्ष सा0 बीसीम कालोनी खोंगापानी थाना झगराखाण्ड जिला एम०सी०बी० का थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र इस आशय का पेश किया कि दिनांक 15.03. 2026 के सुबह 05.00 बजे हल्दीबाडी भूमिगत खदान लगे गार्ड सुरक्षा प्रहरी के माध्यम से पता चला कि एक पिकप वाहन सीजी16ए0498 में कुछ व्यक्ति एस०ई०सी०एल० का पुराना बडा टब, लोहे का एंगल, ड्रील रॉड रूप बोल्ट राड पुराना गॉटर एवं अन्य लोहे का कबाड लगभग 05 क्विटल किमती 50000 रू का चोरी कर ले गए है, तब सिक्युरिटी गार्डों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया घेराबंदी करने पर उक्त वाहन बीसीम खोंगापानी के पास कीचड़ में फॅसा मिला, पिकप वाहन का चालक का नाम पूछने पर सरफराज निवासी मनेंद्रगढ का होना बताया जिस संबंध में एक लिखित शिकायत थाना झगराखाण्ड में दिया गया था, शिकायत पर आरोपी पिकप वाहन सीजी16 ए0498 का चालक सरफराज एंव अन्य के विरूद्ध थाना झगराखाण्ड में अप० क्र0 27/26 धारा 303 (2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर घेराबंदी कर झगराखाण्ड पुलिस द्वारा उक्त वाहन के चालक सरफराज एंव उसके साथी क्रमशः 1. छोटकू, 2 विरन बसोर, 3 कालीचरण बसोर, 4 भज्जन बसोर सभी साकिनान लालपुर थाना मनेंद्रगढ को तलब कर
पूछताछ करने पर जूर्म करना स्वीकार करने पर एंव आरोपियों के कब्जे से पिकप वाहन क्र0 सीजी16 ए0498 एंव एस0ई0सी0एल का चोरी गया कबाड़ एंव घटना में प्रयुक्त आरी, पाना जप्त किया गया आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पाए जाने से आरोपियो को दिनांक 15.03.2026 को गिर० कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी पिकप चालक सरफराज द्वारा उक्त कबाड को राजू साकिन मौहारपारा मनेंद्रगढ के पास बेचने के लिए ले जाना बताया है, जिससे पूछताछ कर विधि सम्मत कार्यवाही की जाती है।
समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक आर0एन0 गुप्ता, चौकी प्रभारी खोंगापानी राकेश शर्मा, सउनि सुखलाल खलखो, प्र०आर० शंभू यादव, घनश्याम राठौर, आरक्षक रवि शर्मा, विरेंद्र गुप्ता, कृष्णा दास की सराहनीय भूमिका रही है।
राकेश सिंह की रिपोर्ट