संपादकीय

पोड़ी पुलिस ने कोयला तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम ।

पोड़ी पुलिस ने कोयला तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम ।

IMG-20260111-WA0004 पोड़ी पुलिस ने कोयला तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम ।पोड़ी पुलिस ने कोयला तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम ।

लगभग 10 टन अवैध कोयला किया जप्त।

आपको बता दें पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना पोंडी क्षेत्र अंतर्गत पोंडी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चित्ताझोर में अवैध कोयला भंडारण का खुलासा किया है। धाना पोंडी निवासी सोनसाय पंडो पिता स्वर्गीय नंदू (उम्र 60 वर्ष) के खेत से लगभग 10 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। जब्त कोयले की अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है।

इस कार्यवाही को नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के निर्देशन तथा थाना प्रभारी पोंडी निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड़ के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस की इस सख्त और त्वरित कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार हो रही पुलिस की प्रभावी कार्रवाई की आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कोयला तस्कर नजदीकी ईंट भट्ठा में खपाने के फिराक में थे।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 पोड़ी पुलिस ने कोयला तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम ।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 पोड़ी पुलिस ने कोयला तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम ।

ईट भट्ट वालों के भी मंसूबे हुई नाकाम।

राकेश सिंह की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!