संपादकीय

नाबालिक बच्चा से 60000 रुपए की नशीली दवाई पुलिस की जप्त ।

नाबालिक बच्चा से 60000 रुपए की नशीली दवाई पुलिस की जप्त ।

IMG-20260113-WA0007 नाबालिक बच्चा से 60000 रुपए की नशीली दवाई पुलिस की जप्त ।नाबालिक बच्चा से 60000 रुपए की नशीली दवाई पुलिस की जप्त ।

 

आपको बता दे बच्चा को किया गिरफ्तार।

जप्त सामग्री :- 19 नग एविल इंजेक्षन(प्रत्येक 10 एम.एल) कीमती 25,000/- रूपये, 46 नग ब्यूप्रेनाॅरफीन इंजेेक्षन (प्रत्येक में 0.5 एम.एल.) कीमती 35,000/- रूपये कुल जुमला **रकम 60,000 रूपये ।

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री दीपक झा( IPS)सरगुजा रेंज सरगुजा एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमती रत्ना सिंह(IPS) द्वारा अवैध मादक पदार्थ/ नशीला इंजेक्शन पर अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही करने को निर्देशित किया जा रहा है।इसी तारतम्य मे दिनाँक 12/01/26 क़ो मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मादक द्रव्य नशीला इंजेक्शन लेकर बिक्री करने की फिराक में खोंगापानी से मनेन्द्रगढ़ शहर की ओर आ रहा है। उपरोक्त सूचना से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती रत्ना सिंह( IPS)को अवगत करा कर दिशा निर्देश लेकर एवं एसडीओपी श्री अलेक्सियुस टोप्पो मनेन्द्रगढ के मार्गदर्शन मे सायबर सेल मनेंद्रगढ़ एवं सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ की संयुक्त टीम द्वारा मौहारपारा रेलवे ब्रिज के पास घेराबंदी कर एनडीपीएस एक्ट के प्रवधानो का पालन करते हुवे विधि से संघर्षरत नाबालिक क़ो पकड़ा और तलाशी में उसके कब्जे से 19 नग एविल इंजेक्श न (प्रत्येक 10 एम.एल), 46 नग ब्यूप्रेनाॅरफीन इंजेेक्षन (प्रत्येक में 0.5 एम.एल.)मिला।उपरोक्त नशीला इंजेक्शन के संबंध मे कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर अलोक मिंज को बुलाया गया जो जाँच कर अपने रिपोर्ट मे एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का उल्लंघन करना लेख किये है। उक्त कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से विधि से संर्घषरत किशोर क़ो विधिवत गिरफ्तार कर माननीय किशोर न्याययालय बोर्ड बैकुण्ठपुर में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 नाबालिक बच्चा से 60000 रुपए की नशीली दवाई पुलिस की जप्त ।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 नाबालिक बच्चा से 60000 रुपए की नशीली दवाई पुलिस की जप्त ।

विगत 3दिवस पूर्व ही दिनांक 8/1/26 क़ो ही मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नशीला इंजेक्शन खपाने वाले सप्लायर फरार आरोपी शुभम यादव जो हैदराबाद में छुपा था क़ो चिरमिरी व मनेंद्रगढ़ पुलिस के 02 प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस प्रकार मनेद्रगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ /नशीला इंजेक्शन पर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है.

प्रारंभिक पूछताछ पर विधि से संघर्ष रत नाबालिक द्वारा बताया गया की शुरू में वह स्वयं नशा के लिए चोरी छिपे नशीला इंजेक्शन लेता था बाद में अपने शौक पूरा करने के लिए पैसो के लालच में खुद नशीला इंजेक्शन बिक्री करने लगा।अतः पालक अपने टीन ऐजर बच्चों पर पर नजर रखे की कही वे अवैध नशे के जाल में तो नहीं फस रहे है. यदि किसी के द्वारा नशीला इंजेक्शन /अवैध मादक पदार्थ बिक्री किया जा रहा हो तो पुलिस क़ो तुरंत सूचना देवें।एम.सी. बी. पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जाती रहेगी।

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक विवेक पाटले, थाना प्रभारी मनेद्र गढ़ निरी. दीपेश सैनी, hc प्रिंस राय, hc नवीन तिवारी, co दीप तिवारी (साइबर सेल ),co मो आजाद, ज्ञानू रजवाड़े शामिल रहे।

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!