संपादकीय

छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल, घर-घर पहुँची निःशुल्क चिकित्सा सेवा ।

छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल, घर-घर पहुँची निःशुल्क चिकित्सा सेवा ।

IMG-20260106-WA0011 छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल, घर-घर पहुँची निःशुल्क चिकित्सा सेवा ।मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से झुग्गी बस्तियों में स्वास्थ्य क्रांति ।

छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल, घर-घर पहुँची निःशुल्क चिकित्सा सेवा ।

 

कोरिया।छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना शहरी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का कार्य किया है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से अस्पतालों तक नहीं पहुँच पाते थे।

योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के जरिए प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट एवं लैब तकनीशियन की टीम नियमित रूप से स्लम क्षेत्रों का दौरा कर रही है। इन मोबाइल इकाइयों में लगभग 1 लाख से अधिक लभवन्ति लोग प्राथमिक जांच कराकर दवाइयों का निःशुल्क वितरण, रक्तचाप एवं शुगर की जांच, गर्भवती महिलाओं की देखभाल तथा सामान्य रोगों का उपचार किया जा रहा है।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल, घर-घर पहुँची निःशुल्क चिकित्सा सेवा ।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल, घर-घर पहुँची निःशुल्क चिकित्सा सेवा ।

बैकुंठपुर के स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस योजना से उन्हें समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। पहले छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी अस्पताल जाना पड़ता था, लेकिन अब इलाज उनके घर के पास ही उपलब्ध हो रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इस योजना का बड़ा लाभ मिल रहा है।

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक इलाज के अभाव में पीड़ित न रहे। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना को लगातार मजबूत किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित मॉनिटरिंग कर सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ा रही है, बल्कि सरकार की समावेशी और जनकल्याणकारी सोच का भी परिचायक बन रही है। यह योजना निश्चित रूप से शहरी गरीबों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!