संपादकीय

संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर के विद्यार्थी प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण के लिए पुणे महाराष्ट्र हुए रवाना।

संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर के विद्यार्थी प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण के लिए पुणे महाराष्ट्र हुए रवाना।

IMG-20260407-WA0010-scaled संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर के विद्यार्थी प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण के लिए पुणे महाराष्ट्र हुए रवाना।संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर के विद्यार्थी प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण के लिए पुणे महाराष्ट्र हुए रवाना।

पुणे के प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण करते हुए प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण।

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नींव का पत्थर साबित होगा यह शैक्षणिक भ्रमण संचालक अंकित शुक्ला

अनूपपुर जिले के प्रतिष्ठित संस्थान संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर द्वारा विद्यार्थीयो को प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक सफर को प्रायोगिक शिक्षा से जोड़ने हेतु पुणे महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित संस्थानों में शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अनूपपुर से रवाना किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं नई उम्मीदों का विशेष वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और अपने उज्ज्वल भविष्य के प्रति महाविद्यालय के द्वारा उठाए जा रहे कदमों के लिए एक सकारात्म सोच देखने को मिली।

IMG-20260407-WA0007-scaled संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर के विद्यार्थी प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण के लिए पुणे महाराष्ट्र हुए रवाना।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर के विद्यार्थी प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण के लिए पुणे महाराष्ट्र हुए रवाना।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर के विद्यार्थी प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण के लिए पुणे महाराष्ट्र हुए रवाना।

यह भ्रमण विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम तकनीकों अत्याधुनिक प्रयोगशाला हाई-एंड डायग्नोस्टिक उपकरणों उन्नत परीक्षण पद्धतियों तथा औद्योगिक एवं हॉस्पिटल वर्किंग कल्चर से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है।

 

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आधुनिक उपकरणों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे वे वास्तविक कार्यप्रणाली को समझ सकेंगे इसके साथ ही भविष्यनिर्माण में किस प्रकार से विद्यार्थी अपने आप को तैयार करे उसको लेकर भी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की गहन जानकारी भी दी जाएगी। यह अनुभव उनके अंदर आत्मनिर्भरता कार्यकुशलता एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा

 

कॉलेज संचालक अंकित शुक्ला का मानना है कि वर्तमान समय में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है बल्कि प्रायोगिक ज्ञान एवं औद्योगिक ज्ञान भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए स्वयं को तैयार कर सकें ।

 

प्रबंधन ने यह भी बताया कि इस प्रकार की शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में प्रायोगिक कौशल , कार्य कुशलता एवं संचार कौशल का समग्र विकास होता है। साथ ही यह अनुभव उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

 

इस अवसर पर कॉलेज के संचालन एवं समस्त स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित सफल एवं ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण की कामना की गई। सभी ने आशा व्यक्त की कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!