संपादकीय

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों की अहम बैठक आज।

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों की अहम बैठक आज।

IMG-20260612-WA0000 पांच सूत्रीय मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों की अहम बैठक आज।पांच सूत्रीय मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों की अहम बैठक आज।

 

चिरमिरी। नगरीय निकाय कर्मचारियों की लंबित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के आह्वान पर 13 जुलाई 2026 से तूता, रायपुर में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में जिला एमसीबी के निकाय कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 6 जून 2026, शनिवार को शाम 5 बजे नीलम सरोवर पार्क, नगर निगम चिरमिरी में आयोजित की जाएगी।Screenshot_2026-06-12-07-59-40-78_439a3fec0400f8974d35eed09a31f914 पांच सूत्रीय मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों की अहम बैठक आज।

बैठक में हड़ताल की रूपरेखा, कर्मचारियों की मांगों तथा आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। संघ पदाधिकारियों ने जिले के सभी निकाय कर्मचारी-अधिकारियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता विकास मिश्रा, सरगुजा संभाग अध्यक्ष संजय पांडे,सम्भाग उपाध्यक्ष पदमा राव, संभागीय महामंत्री पवन साहू तथा जिला अध्यक्ष पंचूराम साहू जिला उपाध्यक्ष सन्तोष श्रीवास्तव जिला महामंत्री अनिल सिंह लाल जी बंसल,अशोक तिवारी,भूपेन्द्र सिंह,रवि, गोविंद,सन्तोष,हरिशंकर सोंधिया,रामकुमार टैगोर, विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इनके साथ जिले के विभिन्न निकायों के कर्मचारी एवं अधिकारी भी शामिल होकर आगामी आंदोलन की दिशा तय करेंगे।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 पांच सूत्रीय मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों की अहम बैठक आज।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 पांच सूत्रीय मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों की अहम बैठक आज।

संघ पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों के निराकरण के लिए अब निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है। ऐसे में सभी कर्मचारियों की एकजुटता ही आंदोलन की सफलता की कुंजी होगी। इसलिए सभी कर्मचारियों से बैठक में समय पर पहुंचकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!