संपादकीय

अंतर विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन ।

अंतर विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन ।

IMG-20260614-WA0015-scaled अंतर विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन ।अंतर विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन ।

समाचार पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वी जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 12.06.2026 को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, बैकुण्ठपुर में अंतर विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कोरिया पुलिस द्वारा किया गया।

IMG-20260614-WA0014 अंतर विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन । IMG-20260614-WA0008 अंतर विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर महोदया श्रीमती रोक्तिमा यादव उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती प्रभाकर खलखो, जेल अधीक्षक श्री आबिद रजा, एडीएम श्री सुरेन्द्र वैद, एसडीओ फॉरेस्ट श्री संतोष पांडे, डीएसपी श्री श्याम मधुकर, डीएसपी श्री नेल्सन कुजूर, रक्षित निरीक्षक श्री विपुल आनंद जांगड़े, थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर उप निरीक्षक श्री राजेश तिवारी, थाना प्रभारी चरचा उप निरीक्षक श्री आनंद सोनी एवं थाना प्रभारी पटना उप निरीक्षक श्री प्रमोद पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

IMG-20260614-WA0009 अंतर विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन ।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 अंतर विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन ।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 अंतर विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन ।

प्रतियोगिता में पुलिस विभाग, वन विभाग, नगर सेना विभाग एवं अन्य विभागों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में नगर सेना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि पुलिस विभाग की महिला टीम उपविजेता रही। वहीं पुरुष वर्ग में नगर सेना विभाग की टीम विजेता रही तथा वन विभाग की टीम उपविजेता बनी।

 

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, सौहार्द एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना था।

IMG-20260614-WA0015-scaled अंतर विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन ।

कोरिया पुलिस द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सराहा गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

राकेश सिंह की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!