संपादकीय

चिरमिरी पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार ।

चिरमिरी पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार ।

IMG-20260616-WA0002 चिरमिरी पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार ।चिरमिरी पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार ।

चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 15 लीटर अवैध महुआ शराब एवं मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार ।

चिरमिरी, जिला एमसीबी। जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में अवैध महुआ शराब का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

 

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा(IPS), पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS)तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी सुश्री दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 चिरमिरी पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार ।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 चिरमिरी पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार ।

 

इसी क्रम में थाना प्रभारी चिरमिरी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हल्दीबाड़ी निवासी राकेश गुप्ता द्वारा किराना दुकान की आड़ में अवैध महुआ शराब का संग्रहण एवं विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को 6 नंबर गोलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल से महुआ शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

 

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक के झोले में रखी लगभग 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,000 रुपये है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60,000 रुपये है, को भी जब्त किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

 

1. राकेश गुप्ता, पिता गुलाब गुप्ता, उम्र 42 वर्ष, निवासी भीसा दफाई, हल्दीबाड़ी।

2. मदन सिंह, पिता कबिलाश सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी बगनाचा दफाई, हल्दीबाड़ी।

 

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 257/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

 

चिरमिरी पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

उल्लेखनीय भूमिका :

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह के साथ त्रिलोक साहू, संतोष साहू, अशोक एक्का, चन्द्रसेन राजपूत, एम.डी. हाफिज एवं मदन राजवाड़े की सराहनीय भूमिका रही

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!