यातायात के नियमों में धजिया उड़ा के चलने वालों हो जाओ सावधान,M C B जिला के पुलिस अधीक्षक सड़क पर उतरी है कार्यवाही करने के लिए।

समाचार जिला एम सी बी सड़क पर बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों को लेकर एमसीबी पुलिस सख्त
लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश देते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई
मनेंद्रगढ़। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ निरीक्षक दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट के सड़क पर चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।
*कार्यवाही के दौरान विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।*
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
राकेश सिंह की रिपोर्ट