संपादकीय

चिरमिरी नगर निगम में नौ नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री बोले— ‘ट्रिपल इंजन के साथ अब मिला बूस्टर इंजन’।

चिरमिरी नगर निगम में नौ नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री बोले— 'ट्रिपल इंजन के साथ अब मिला बूस्टर इंजन'।

IMG-20260711-WA0009-scaled चिरमिरी नगर निगम में नौ नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री बोले— 'ट्रिपल इंजन के साथ अब मिला बूस्टर इंजन'। IMG-20260711-WA0012-scaled चिरमिरी नगर निगम में नौ नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री बोले— 'ट्रिपल इंजन के साथ अब मिला बूस्टर इंजन'।चिरमिरी नगर निगम में नौ नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री बोले— ‘ट्रिपल इंजन के साथ अब मिला बूस्टर इंजन’।

 

एल्डरमैन पूरे 40 वार्डों के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका, विकास कार्यों में प्रक्रियाओं का पालन कर बाधाएं दूर करने पर दिया जोर।

 

एमसीबी/चिरमिरी, 11 जुलाई 2026

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 चिरमिरी नगर निगम में नौ नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री बोले— 'ट्रिपल इंजन के साथ अब मिला बूस्टर इंजन'।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 चिरमिरी नगर निगम में नौ नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री बोले— 'ट्रिपल इंजन के साथ अब मिला बूस्टर इंजन'।

 

नगर पालिक निगम चिरमिरी परिसर में शनिवार को नगर निगम के नौ नामनिर्दिष्ट पार्षद (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, निगम के निर्वाचित पार्षदों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी नौ नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा एमसीबी कलेक्टर सुश्री संतन जांगडे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महापौर राम नरेश राय, सभापति संतोष सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, पूर्व आयुक्त आर.पी. आँचला, नव नियुक्त निगम आयुक्त सारथी, बाबूलाल, प्रभारी एमसीबी सहित नगर निगम के पार्षद, एमआईसी सदस्य तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी नगर निगम में पहले से मौजूद ट्रिपल इंजन सरकार को अब नौ एल्डरमैन के रूप में “बूस्टर इंजन” भी मिल गया है। उन्होंने सभी नामनिर्दिष्ट पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की पृष्ठभूमि का उल्लेख किया तथा विश्वास जताया कि उनका अनुभव नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।

IMG-20260711-WA0010-scaled चिरमिरी नगर निगम में नौ नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री बोले— 'ट्रिपल इंजन के साथ अब मिला बूस्टर इंजन'। IMG-20260711-WA0011-scaled चिरमिरी नगर निगम में नौ नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री बोले— 'ट्रिपल इंजन के साथ अब मिला बूस्टर इंजन'। IMG-20260711-WA0006-scaled चिरमिरी नगर निगम में नौ नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री बोले— 'ट्रिपल इंजन के साथ अब मिला बूस्टर इंजन'।

उन्होंने कहा कि “एल्डरमैन” नाम जितना बड़ा है, उसकी जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जहां निर्वाचित पार्षद अपने-अपने वार्ड तक सीमित रहते हुए अपने फंड का उपयोग कर सकते हैं, वहीं नामनिर्दिष्ट पार्षद पूरे नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में विकास कार्यों के लिए अपनी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एल्डरमैन को विकास कार्यों के लिए 5 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक के कार्य कराने का अधिकार प्राप्त है, जिसका उपयोग जनहित में प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए।

 

*नगरपालिका मनेंद्रगढ़ में एल्डरमैनो का शपथ संपन्न*

 

आज से एक दिन पूर्व शुक्रवार को सरकार द्वारा नगरीय निकाय के मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के लिए मनोनीत किए गए एल्डरमैनो का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यहां भी स्थानीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल होकर मनोनीत एल्डरमैनो को बधाई देते हुए कहा कि निकाय के भीतर सरकार द्वारा नियुक्त निर्दिष्ट पार्षद विकास कार्यों में अपनी महती भूमिका निभाएंगे और क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार सभी वार्डों में अपनी पहुंच सुनिश्चित करेंगे।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने विकास कार्यों में आने वाली प्रशासनिक एवं तकनीकी बाधाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और नियमों का पालन करते हुए योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए, ताकि किसी प्रकार की रुकावट उत्पन्न न हो और विकास कार्य समय पर पूर्ण हो सकें। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से समन्वय बनाकर चिरमिरी के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के अंत में नगर निगम सभापति संतोष सिंह ने उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात सभी नव मनोनीत एल्डरमैन को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!