संपादकीय

चोरी की घटना का घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – 100% माल बरामद ।

चोरी की घटना का घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – 100% माल बरामद ।

Picsart_26-04-08_15-24-49-370 चोरी की घटना का घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – 100% माल बरामद ।

चोरी की घटना का घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – 100% माल बरामद ।

 

चिरमिरी (एमसीबी)। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक झा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती दीपिका मिंज के नेतृत्व में चिरमिरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी गया 100 प्रतिशत माल बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06.04.2026 को प्रार्थी भगवान दास, निवासी आजादनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके सूने मकान से अज्ञात चोर द्वारा एक एलईडी टीवी (कीमत लगभग 20,000 रुपये) चोरी कर लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 चोरी की घटना का घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – 100% माल बरामद ।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 चोरी की घटना का घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – 100% माल बरामद ।

 

जांच के दौरान पुलिस ने संदेही सुमित सोनवान (उम्र 24 वर्ष), निवासी एकता नगर गोदरीपारा को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार करने पर उसके कब्जे से चोरी गया एलईडी टीवी बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

 

इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच पुलिस का कड़ा संदेश गया है कि किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

सराहनीय भूमिका:

सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, भगत सिंह, चन्द्रसेन राजपूत एवं मदन रजवाड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!