संपादकीय

पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 3360 नशीली कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका जप्त ।

पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 3360 नशीली कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका जप्त ।

IMG-20260410-WA0018 पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 3360 नशीली कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका जप्त ।पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 3360 नशीली कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका जप्त ।

 

पटना (कोरिया), 10 अप्रैल 2026।

जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पटना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाएं, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल सहित कुल ₹1,20,000 का मशरूका जप्त किया है।

Picsart_26-04-10_23-55-00-872 पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 3360 नशीली कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका जप्त ।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 3360 नशीली कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका जप्त ।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 3360 नशीली कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका जप्त ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ, नशीली दवाएं, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना पटना क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

 

इसी दौरान 10 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अंगा के ललन चौक में एक व्यक्ति नशीली कैप्सूल का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना पटना पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओम प्रताप साहू (पिता – यदुनंदन साहू), निवासी ग्राम अंगा, थाना पटना के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 14 बॉक्स “Spas Plus” नशीली कैप्सूल बरामद की गईं, जिनमें प्रत्येक बॉक्स में 240 नग कैप्सूल थे। इस प्रकार कुल 3360 कैप्सूल जब्त की गईं, जिनकी कीमत लगभग ₹60,000 आंकी गई है।

 

इसके अतिरिक्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 15 CU 3538) एवं वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जप्त किया। इस प्रकार कुल जप्त मशरूका की कीमत करीब ₹1,20,000 बताई गई है।

 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध कारोबार में और किन लोगों के संपर्क में था।

 

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रमोद पांडे, सहायक उप निरीक्षक इंदरजीत सिंह, आरक्षक संदीप साय, जोगेंद्र सिंह एवं रामप्रकाश राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की तत्परता और सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की है।

पुलिस का संदेश:

थाना प्रभारी पटना ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!