चिरमिरी में सड़क किनारे मृत मिला भालू, आखिर कैसे हुई मौत? वन विभाग हर पहलू की जांच में जुटा।
चिरमिरी में सड़क किनारे मृत मिला भालू, आखिर कैसे हुई मौत? वन विभाग हर पहलू की जांच में जुटा।
चिरमिरी में सड़क किनारे मृत मिला भालू, आखिर कैसे हुई मौत? वन विभाग हर पहलू की जांच में जुटा।
एमसीबी जिले के अंतर्गत चिरमिरी वन परिक्षेत्र में एक भालू का शव मिलने से वन अमले में हड़कंप मच गया है। डोमिनहिल से गेल्हापानी जाने वाले मार्ग पर एफडीए प्लांटेशन के पास सड़क किनारे मृत अवस्था में मिले भालू ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या भालू किसी वाहन की चपेट में आया? क्या उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई? या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? इन सभी पहलुओं की वन विभाग गंभीरता से जांच कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, डोमिनहिल-गेल्हापानी मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे एक भालू को मृत अवस्था में देखा। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही चिरमिरी वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
वन विभाग ने मौके पर पंचनामा तैयार कर भालू के शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि भालू किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है, तो क्या संबंधित वाहन की पहचान हो सकेगी? यदि मौत किसी अन्य कारण से हुई है, तो उसके पीछे क्या परिस्थितियां रहीं? इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
चिरमिरी वन परिक्षेत्र के रेंजर ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। क्या यह प्राकृतिक मृत्यु है, दुर्घटना है या किसी अन्य कारण से भालू की जान गई? इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
वन विभाग ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है।
राकेश सिंह की रिपोर्ट