नशे मे ड्यूटी करने वाले आरक्षक को किया गया निलंबित।
नशे मे ड्यूटी करने वाले आरक्षक को किया गया निलंबित।
नशे मे ड्यूटी करने वाले आरक्षक को किया गया निलंबित।
डायल 112वाहन मे ड्यूटी के दौरान शराब सेवन कर ड्यूटी करने वाले आरक्षक को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित.।
आरक्षक के विरुद्ध पृथक से विभागीय जाँच संस्थित कर दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है.।
अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई
जिला एम:सी:बी। पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर श्रीमती रत्ना सिंह (आई पी एस )द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु सख्त कार्रवाई करते हुए थाना जनकपुर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 204 अविनाश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
दिनांक 19 जुलाई 2026 को थाना जनकपुर क्षेत्र में संचालित डायल-112 वाहन को चालक लवकुश व आरक्षक अविनाश गुप्ता को इवेंट मिलने पर रवाना होकर बहरासी मुख्य मार्ग के पास लापरवाही पूर्वकवाहन चलाकर एक्सीडेंट कर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया था. ड्यूटी के दौरान आरक्षक अविनाश गुप्ता के शराब सेवन करने की सूचना प्राप्त होने पर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। परीक्षण के दौरान डॉक्टर द्वारा शराब सेवन की पुष्टि की गई। साथ ही ब्रिथ एनालाइजर से जांच करने पर आरक्षक के शरीर में 388 एमजी अल्कोहल पाया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा यह माना गया कि ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करना पुलिस सेवा की गरिमा के विपरीत है तथा इससे कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही परिलक्षित होती है। फलस्वरूप आरक्षक अविनाश गुप्ता को 20/07/2026 को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए रक्षित केंद्र एमसीबी संबद्ध किया गया है।
एमसीबी पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य पालन में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा सेवा आचरण के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जारीकर्ता
जिला पुलिस, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी)छत्तीसगढ़