संपादकीय

20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

IMG-20260503-WA0001 20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

 

मरीजों की सुरक्षा और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने प्रशासन सतर्क, सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे की अपील।

 

*मनेन्द्रगढ़/एमसीबी, 20 मई 2026।*

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय दवा व्यापार बंद को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। देशभर के लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट एवं औषधि वितरक इस बंद में शामिल रहेंगे। जिला कोरिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी बंद की अग्रिम सूचना प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को प्रदान की है।

 

जिला एमसीबी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ. अविनाश खरे ने कहा कि यह विषय केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर मरीजों की सुरक्षा और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि संभावित असुविधा से बचने के लिए आवश्यक दवाएं पहले से सुरक्षित रख लें।

 

उन्होंने विशेष रूप से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अस्थमा, कैंसर, मिर्गी एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों से नियमित सेवन की दवाओं का पर्याप्त भंडारण करने का आग्रह किया है। साथ ही इंसुलिन, अस्थमा इनहेलर, जीवनरक्षक दवाएं एवं बच्चों के लिए जरूरी औषधियां भी पहले से सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

 

सीएमएचओ डॉ. खरे ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक जिला चिकित्सालय अथवा निकटस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। आमजन को राहत देने हेतु जिले के प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों को 20 मई को नियमित रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

*इन जन औषधि केंद्रों में दवाएं उपलब्ध रहेंगी —*

 

बड़ा बाजार चिरमिरी

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां

 

220 बिस्तरीय अस्पताल मनेंद्रगढ़

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोंगापानी

 

सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़

 

साईं तिराहा मनेंद्रगढ़

 

 

इसके अतिरिक्त कुछ निजी मेडिकल स्टोर भी बंद में शामिल नहीं होंगे, जिनमें —

 

श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, मनेंद्रगढ़

 

श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, लेदरी

 

श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, झगड़ाखंड

 

श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, खोंगापानी

 

श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, चिरमिरी

 

 

*शामिल हैं, जहां से आमजन आवश्यक दवाएं प्राप्त कर सकेंगे।*

 

*आपातकालीन सहायता हेतु जारी संपर्क नंबर —*

 

चिरमिरी – 94255-86798, 93295-29121

 

मनेंद्रगढ़ – 7000817002, 9425583260

 

जनकपुर – 8120800880, 9770275134

 

केल्हारी – 97533-75163

 

खड़गवां – 79879-61590

 

 

स्वास्थ्य विभाग ने दवा विक्रेता संघ से भी अपील की है कि बंद को शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से संचालित किया जाए तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जीवनरक्षक एवं आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता प्रभावित न होने दी जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक जानकारी प्रसारित न करने तथा प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

 

— स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला एमसीबी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!