संपादकीय

बिना नंबर प्लेट वाहनों पर एमसीबी पुलिस की सख्त कार्यवाही।

बिना नंबर प्लेट वाहनों पर एमसीबी पुलिस की सख्त कार्यवाही।

IMG-20260424-WA0020 बिना नंबर प्लेट वाहनों पर एमसीबी पुलिस की सख्त कार्यवाही।बिना नंबर प्लेट वाहनों पर एमसीबी पुलिस की सख्त कार्यवाही।

 

एमसीबी जिला पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा एवं नियमों के पालन हेतु लगातार मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जा रही है।

👮‍♀️ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है।यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई है।

*अभियान के दौरान अब तक बिना नम्बर प्लेट या मानक के विपरीत अस्पस्ट नंबर प्लेट पर कुल 444 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। इनमें 81 वाहनों से 49500/₹ समन शुल्क वसूला गया तथा 363 वाहनों के विरुद्ध ई -चालान की कार्यवाही की गई जिसका समन शुल्क वाहन चालक़ो क़ो ऑनलाइन देना पड़ रहा है।*

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 बिना नंबर प्लेट वाहनों पर एमसीबी पुलिस की सख्त कार्यवाही।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 बिना नंबर प्लेट वाहनों पर एमसीबी पुलिस की सख्त कार्यवाही।

जिला पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित नियमों के अनुसार नंबर प्लेट अवश्य लगाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत गंभीर है।

एमसीबी पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन हेतु इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। नागरिकों से सहयोग एवं नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है।

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!