संपादकीय

मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान, हजारों युवाओं को किया जागरूक।

मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान, हजारों युवाओं को किया जागरूक।

IMG-20260622-WA0011 मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान, हजारों युवाओं को किया जागरूक।मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान, हजारों युवाओं को किया जागरूक।

मनेन्द्रगढ़ पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: फुटबॉल मैदान से युवाओं को दिया गया बड़ा संदेश ।

मनेन्द्रगढ़। जिले में नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी चला रही है। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

 

यह अभियान रेलवे ग्राउंड मनेंद्रगढ़ में आयोजित MLA कप फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले और समापन समारोह के दौरान चलाया गया, जहां हजारों की संख्या में दर्शक, खिलाड़ी और युवा मौजूद रहे।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान, हजारों युवाओं को किया जागरूक।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान, हजारों युवाओं को किया जागरूक।

 

यह पूरा अभियान दीपक झा और रत्ना सिंह के निर्देशन में संचालित किया गया। पुलिस विभाग का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि समाज को नशे जैसी गंभीर समस्या से बचाने के लिए जागरूक करना भी है।

IMG-20260622-WA0014 मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान, हजारों युवाओं को किया जागरूक।

कार्यक्रम के दौरान मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए संजय अग्रवाल ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकता है और खेल ही वह माध्यम है जो युवाओं को सही दिशा दे सकता है। उन्होंने युवाओं से खेल, योग और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की।

 

वहीं विशिष्ट अतिथि संजय शर्मा ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर विवेक पाटले, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीष साहू, थाना स्टाफ, मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और आयोजन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं से अपील की गई कि वे नशे के जाल में फंसने के बजाय खेल, शिक्षा और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ें।

मनेन्द्रगढ़ पुलिस का यह अभियान इस बात का संकेत है कि पुलिस अब केवल अपराधियों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!